अगवा जद (यु) कार्यकर्ता का शव बरामद
नक्सलियों ने शुक्रवार रात विजुआ बरवाडीह गांव से जद (यु) के दो कार्यकर्ताओं उदय प्रसाद और अमरेन्द्र कुमार को अगवा कर लिया था। हालांकि अपहरण के कुछ घंटे बाद ही उदय को चुनाव में भाग न लेने की चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया था।
तलाशी में छापेमारी कर ही रही पुलिस ने देवचंदडीह में अमरेन्द्र का शव बरामद किया। शेरघाटी के पुलिस उप अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है।
गौरतलब है कि शेरघाटी क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के छठे के चरण के तहत 20 नवम्बर को मतदान होना है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications