ओबामा यात्रा: 'अफगानिस्तान से अगले वर्ष सैनिकों की वापसी शुरू हो जाएगी'
मुम्बई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी अगले वर्ष जुलाई से आरंभ हो जाएगी।
मुम्बई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में रविवार को एक छात्र के सवाल के जवाब में ओबामा ने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि जुलाई, 2011 से हम सैनिकों को अफगानिस्तान से हटाना शुरू कर देंगे। परंतु हम सभी सैनिक अभी नहीं हटाएंगे।"
उन्होंने कहा, "जब हम अफगानिस्तान में पहुंचे थे तो काबुल को छोड़ वहां के बाकी इलाके पूरी तरह से कटे हुए थे। हमने वहां बहुत कुछ ठीक किया है। हम फिर से उसी हालत में नहीं जाना चाहते जो कुछ साल पहले थी।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अफगानिस्तानी सुरक्षा बल को सही ढंग से विकसित होने के लिए अभी कुछ और वक्त लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications