57 वर्षीय भारतीय महिला जुड़वा बच्चों की मां बनी
समाचार पत्र 'संडे हेराल्ड सन' के अनुसार माना जा रहा है कि आस्ट्रेलिया में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली यह सबसे ज्यादा उम्र की महिला है। इसके पहले यह रिकॉर्ड एक 56 वर्षीय महिला के नाम था।
पर्थ के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में महिला ने सोमवार को सीजेरियन तकनीक के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि महिला ने भारत में आईवीएफ चिकित्सा के जरिए गर्भधारण किया था। समझा जाता है कि उसने गर्भवती रहने के दौरान अपना वक्त पश्चिमी आस्ट्रेलिया में गुजारा।
'नेशनल प्रीनेटल डाटा कोलेक्शन' के अनुसार आस्टेलिया में इसके पहले जुड़वा बच्चों की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड एक 56 वर्षीय महिला के नाम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications