ओबामा यात्रा : 'कुछ कट्टरपंथियों ने इस्लाम को विकृत कर दिया है'
ओबामा ने कहा, "हम इस महान धर्म को पहचानते हैं.. यह महान धर्म कुछ कट्टरपंथियों के हाथों जाकर विकृत हो गया है..हमारे सामने जो चुनौतियां हैं, उनमें एक यह है कि हम उन लोगों को कैसे अलग-थलग करें, जिन्होंने इस्लाम के दर्शन को दूषित कर दिया है।"
ओबामा ने कहा, "भारत में और दुनिया भर में यह एक बड़ी चुनौती है।"
जब एक विद्यार्थी ने पूछा कि वह जिहाद के बारे में क्या सोचते हैं, तो ओबामा ने कहा, "जिहाद के ढेर सारे अर्थ हैं.. लेकिन यह ढेर सारी व्याख्याओं का विषय है। दुनिया में एक अरब से अधिक लोग इस्लाम को मानते हैं। यह एक महान धर्म है और यह शांति, न्याय, ईमानदारी और सहिष्णुता का संदेश देता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications