अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से बताया कि वाहन हेलमंद प्रांत की राजधानी लशकरगढ़ के लिए जा रहा था। उसी दौरान बशरान में सड़क किनारे विस्फोट हुआ।
उन्होंने बताया, "विस्फोट में एक महिला सहित पांच निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। इनमें चार बच्चे शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications