श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरवादी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के विरोध में 'नागरिक कर्फ्यू' का आह्वान किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिलानी ने पूरी तरह से तीन दिन के बंद का आह्वान किया है, जो शनिवार से शुरू है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "उत्तरी कश्मीर में सोपोर कस्बे को छोड़कर श्रीनगर और घाटी के अन्य सभी शहरों में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।"
श्रीनगर में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके अलावा अलगाववादियों के बंद के चलते रविवार को स्थानीय बाजार बंद रहा, जहां सामान्य तौर पर फुटपाथ पर विक्रेता अपना सामान फैलाए नजर आते रहते हैं।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "यह साफ हो गया है कि लोग अब अलगाववादियों की अनदेखी करने लगे हैं और आम जनजीवन पटरी पर आने लगा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications