पत्थर से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात को ट्रक सुहागी थाना क्षेत्र में सुहागी पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा। पत्थर से भरे ट्रक में कुल 52 लोग सवार थे। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सुहागी के थाना प्रभारी जगत पाल सिंह चंदेल ने रविवार को बताया कि चित्रकूट से मैहर दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के दर्शनार्थियों ने किराया बचाने की चाहत में बस की बजाय ट्रक का सहारा लिया। सभी श्रद्धालु ट्रक से इलाहाबाद जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications