बिहार में जद (यु) प्रत्याशी पर जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार जद (यु) प्रत्याशी राम बालक सिंह का आरोप है कि वह विभूतीपुर थाने के बेलसंड इलाके में काली पूजा के दौरान शनिवार रात घूम रहे थे कि कुछ लोगों ने उन पर बमों से हमला कर दिया। इस हमले में सिंह तो बाल-बाल बच गए परंतु उनका चालक घायल हो गया।
इधर, रोसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक सैफुल रहमान ने रविवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी विभूतीपुर थाने में दर्ज करा दी गई है, जिसमें अर्जुन राय समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि विभूतीपुर विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को मतदान हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications