कॉफी के प्याले से भी सस्ता मोबाइल
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कम कीमत वाला यह मोबाइल फोन कई रंगों में है और आने वाले क्रिसमस के मौके पर यह लोगों के लिए अच्छा उपहार हो सकता है।
मोबाइल की खुदरा विक्रेता वेयरहाउस ने दावा किया है कि फ्रांस की मोबाइल कम्पनी अल्काटेल द्वारा निर्मित किया गया मोबाइल फोन अब तक का सबसे सस्ता हैंडसेट है, जो ब्रिटेन में एक कप कॉफी से भी सस्ता है।
पत्र के मुताबिक ऐसे ग्राहक जो महंगे मोबाइल का बोझ नहीं उठा सकते हैं उनके लिए यह मोबाइल फोन अच्छा साबित होगा।
कार्यकारी अध्यक्ष चार्ल्स डनस्टोन ने बताया कि यह उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा, "आप इस बार क्रिसमस को खास बना सकते हैं और त्योहार के मौके पर हमारी रिटेल सेंटरों पर आकर अब तक का सबसे सस्ता मोबाइल फोन खरीद सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications