तमिलनाडु तट के पास पहुंचा 'जाल', प्रशासन मुस्तैद

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात का केंद्र चेन्नई से 400 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार रात तक चक्रवात तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करते हुए पुड्डचेरी और नेल्लोर के बीच तक पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों से समुद्र में न जाने और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा है। 'जाल' के कारण चेन्नई में रविवार तड़के से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय व कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य सरकार किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। चेन्नई नगर निगम ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यहां 1913, 25386386 और 25619336 नम्बरों पर किसी भी मदद के लिए फोन किया जा सकता है। निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थनों पर पहुंचाने के लिए नावें भेज दी गई हैं।

राज्य विद्युत बोर्ड ने जमीन पर पड़े तार को न छूने और ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द न रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन मुहैया कराई है। 28,521109, 28524422 और 155333 पर भी फोन करके बोर्ड की मदद ला जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+