ओबामा यात्रा : 'बच्चों के साथ समय बिताना बहुत खास'
मिशेल मुम्बई के छह कॉलेजों के विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने विनम्र शुरुआत के साथ उन सच्चाइयों का बयान किया, जब वह शिकागो में पली-बढ़ी थीं। शिकागो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का एक बड़ा केंद्र है।
भारतीय लगाव का जिक्र करते हुए मिशेल ने कहा, "पिछले वर्ष हमने प्रधानमंत्री सिंह और श्रीमती कौर को अपने पहले राजकीय भोज में स्वागत कर गर्व का अनुभव किया था।"
मिशेल ने शनिवार और रविवार को बच्चों के साथ अपने नृत्यों का जिक्र करते हुए मुस्कराया और कहा, "मैंने वहां नृत्य भी किया।"
मिशेल ने कहा, "मैं वाकई में इस यात्रा का लम्बे समय से शिद्दत से इंतजार कर रही थी। युवा लोगों के साथ बिताया गया समय मेरे और राष्ट्रपति के लिए बहुत खास है। जब मैं आप सब की उम्र की थी, तो मैंने भारत जैसे देश की यात्रा करने के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था।"
मिशेल ने अपने शुरुआती दिनों की याद ताजा करते हुए कहा, "मेरे परिवार के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। मेरे माता-पिता कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाए थे।"
मिशेल ने कहा, "मेरे माता-पिता ने कठिन मेहनत किया..मेरे माता-पिता हमें भौतिक संसाधन नहीं उपलब्ध करा पाए थे। लेकिन उन्होंने हमें कुछ मूल्यवान चीजें दी थीं।"
इन चीजों में शामिल हैं - मजबूत मूल्य, हम जो करें उसमें श्रेष्ठता को बढ़ावा दें, उन्होंने हमें विनम्रता सिखाई, कृतज्ञता सिखाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications