ओबामा यात्रा : व्यापार सम्मेलन में ओबामा के बयान के महत्वपूर्ण अंश
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे विश्वास है कि अमेरिका और भारत का संबंध 21वीं सदी का महत्वपूर्ण और निर्णयकारी सहयोग होगा।"
"हम भारत की प्रगति का केवल सम्मान ही नहीं करते, बल्कि उसका समर्थन भी करते हैं। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से दोनों देशों को लाभ पहुंचेगा।"
"भारत के विकास में अमेरिका ने सहयोग किया है और अमेरिका के विकास में भारत ने।"
"ज्ञान भविष्य की पूंजी है।"
"भारत विश्व की तेजी से उभर रहीं अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। एशिया में भारत का बाजार तेजी से फैल रहा है। दो दशकों में भारत ने जिस तरह से विकास किया है, वह मानव इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"
"दोनों देशों के बीच व्यापार एकतरफा नहीं है। यह दोहरी प्रक्रिया है। अमेरिकी रोजगार और कंपनियां भारत आ रही हैं।"
"अब तक सहयोग के बावजूद दोनों देशों के पास व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार क्षमताएं हैं।"
"पिछले साल वाइट हाउस में दीपावली का आयोजन करने वाले प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति का गौरव प्राप्त हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications