क्लिंटन आस्ट्रेलिया पहुंचीं, सैन्य संबंधों को मजबूती देने पर जोर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड और मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान हिलेरी के एजेंडे में सैन्य संबंधों को मजबूती प्रदान करना रहेगा।
इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ आए रक्षामंत्री रॉबर्ट गेट्स अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्टीफेन स्मिथ और विदेश मंत्री केविन रड से बातचीत करेंगे।
बातचीत के वक्त आस्ट्रेलियाई सैन्य स्थलों के इस्तेमाल को सरल बनाने, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, जहाज व विमानों से जुड़ी यात्राओं का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही अमेरिकी सेना के उपकरण भंडारण और स्थानीय सैन्य अड्डों को आपूर्ति व मिसाइल, सेटेलाइट व अंतरिक्ष की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए संयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर भी वार्ता होनी है।
क्लिंटन ने संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि सोमवार को 'अमेरिका-आस्ट्रेलिया मंत्रिस्तरीय' वार्ता के दौरान सहयोग के दायरे को बढ़ाने, साइबर सुरक्षा सहित कई मामलों पर चर्चा होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications