ओबामा यात्रा : बजाज ने कहा, बराबरी पर होगा भारत-अमेरिका व्यापार
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजाज ने कहा कि अमेरिका को अब भारत की आवश्यकता है और वह भारत के साथ व्यापार करना चाहता है।
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते बराबरी के आधार होने चाहिए। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि अब तक हमें उनकी जरूरत थी, लेकिन आज उन्हें हमारी जरूरत है।"
ओबामा द्वारा यहां व्यापार जगत को संबोधित करने के बाद बजाज पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications