ओबामा यात्रा : वामपंथी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
मुम्बई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। लाल झंडे और नारे लिखी तख्तियां लिए हुए लगभग 100 की संख्या में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने यहां शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे 'बराक ओबामा वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शकारी दक्षिणी मुम्बई स्थित चर्च गेट रेलवे स्टेशन के निकट इकट्ठा हुए। वे 'मनमोहन सिंह होश में आओ' और 'अमेरिकी साम्राज्यवाद का पतन हो' जैसे नारे भी लगा रहे थे। वे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बैनर तले एकत्र हुए थे।
प्रदर्शकारियों पर पुलिसकर्मयों की पैनी नजर थी।
उल्लेखनीय है कि ओबामा चार दिवसीय भारत यात्रा के सिलसिले में अपनी पत्नी मिशेल के साथ शनिवार की दोपहर मुम्बई पहुंचे। वह रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications