प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एस रे का निधन
कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल रह चुके सिद्धार्थ शंकर रे का शनिवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 90 वर्षीय रे के गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था। वह काफी दिनों से बीमार थे।
उल्लेखनीय है कि रे अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications