भारत-अमेरिका के बीच 5 अरब डॉलर का रक्षा सौदा
वाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय वायुसेना और अमेरिका की बोइंग कम्पनी के बीच 10 विमानों के लिए एक शुरुआती समझौता हो गया है और अब दोनों इस सी-17 ग्लोबमास्टर 3 सैन्य परिवहन विमान सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
बयान में कहा गया है कि इन विमानों की डिलीवरी हो जाने के बाद भारतीय वायुसेना के पास अमेरिका के बाद इन विमानों का सबसे बड़ा जखीरा हो जाएगा।
अकेले इस सौदे से अमेरिका में 22,160 नौकरियों को सुरक्षा मिलेगी।
उधर एक अन्य रक्षा सौदे के तहत भारत ने न्यूनतम बोली लगाने के कारण अमेरिका की कम्पनी जेनरल इलेक्ट्रिक (जीई) को इंडियन एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में 107 एफ414 इंजनों की आपूर्ति करने के लिए चुना है। ये इंजन स्वदेशी हल्के युद्धक विमान 'तेजस' में लगाए जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि भारत सरकार और जीई के बीच यह सौदा करीब 82.2 करोड़ डॉलर का होगा और इस सौदे से अमेरिका में करीब 4,440 नौकरियों को सुरक्षा मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications