भाई दूज के मौके पर मेट्रो लगाएगी अतिरिक्त फेरे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक प्रवक्ता ने बताया, "राजधानी में रविवार को भाई दूज के अवसर पर मेट्रो अतिरिक्त रूप से 453 फेरे अधिक मुहैया कराएगी। सप्ताहांत होने के कारण अधिक भीड़भाड़ होने की संभावना है।"
दिल्ली में सामान्य रूप से भाई दूज के अवसर पर मेट्रो में भीड़भाड़ देखी जाती है। पिछले साल यात्रियों की संख्या में 46 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications