विदेशी पूंजी भंडार 2.56 अरब डॉलर बढ़ा
विदेशी पूंजी भंडार में सोने की कुल कीमत 1.15 अरब डॉलर बढ़कर 21.68 अरब डॉलर हो गई। सोने की कीमतें इस सप्ताह नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड सहित अन्य विदेशी मुद्राओं वाला देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस सप्ताह 1.39 अरब डॉलर बढ़कर 269.09 अरब डॉलर हो गया।
स्पेशल ड्राविंग राइट्स (एसडीआर) की कीमत इस सप्ताह 40 लाख डॉलर बढ़कर 5.182 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के मुद्रा भंडार की कीमत 20 लाख डॉलर बढ़कर 2.013 अरब डॉलर हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications