ओबामा यात्रा : ओबामा ने कहा, भारत भविष्य का बाजार

ओबामा मणि भवन का दौरा करने के बाद होटल ट्राइडेंट पहुंचे थे। यहां उन्होंने व्यापार जगत को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पर्याप्त नहीं है। व्यापारिक असंतुलन है, इसे दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से केवल 10 प्रतिशत आयात करता है और वह अमेरिका का 12वें नंबर का भागीदार है। उन्होंने इस भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से उभर रहीं अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वर्ष 2010 में दोनों देशों को व्यापारिक संबंधों से एक दूसरे को लाभ पहुंचा है और यह व्यापार दोनों देशों के हित में रहा है।

ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच 10 अरब से अधिक डॉलर के 20 से अधिक समझौते होंगे, इससे अमेरिका में 50 हजार नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत में किए जाने वाले अपने निर्यात को अगले पांच साल में दोगुना करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि करीब 30 लाख भारतीय अमेरिकी दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कृषि, विज्ञान और आधारभूत संरचना में भारत और अमेरिका सहयोग 21वीं सदी में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ उच्च तकनीक में सहयोग हो सकता है। उच्च तकनीक के दोहरे इस्तेमाल पर अमेरिका अनावश्यक प्रतिबंध नहीं रखना चाहता।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी और भारतीय कंपनियां एक दूसरे के यहां निवेश कर रही हैं। भारत अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है, जिससे अमेरिका में हजारों नौकरियां पैदा हो रही हैं। इसके अलावा भारतीय कंपनियों के निवेश से अमेरिका में 10 हजार रोजगार उत्पन्न होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+