जर्मनी में निर्मित दवा अल्जाइमर में कारगर
गोएट्टिंगन (जर्मनी), 6 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्होंने एक ऐसी दवा विकसित की है, जो चूहे में अल्जाइमर रोग की वृद्धि को रोकती है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि दो वर्षो के भीतर मनुष्यों पर इस दवा का परीक्षण शुरू करने की उन्हें उम्मीद है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह दवा मस्तिष्क विकार को रोकने के लिए एक नई एंटीबॉडी को सक्रिय करती है।
इस निष्कर्ष की घोषणा युनिवर्सिटी ऑफ गोएट्टिंगन के चिकित्सा विभाग द्वारा की गई है। यहां हालैंड और फिनलैंड के वैज्ञानिकों का एक अंतर्राष्ट्रीय दल इस दवा पर काम कर रहा है।
इस निष्कर्ष से सम्बंधित पत्र, जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्टी में प्रकाशित हुआ है।
एक प्रवक्ता थामस बायर ने कहा कि प्रयोगशाला में चूहे पर किए गए प्रयोगों से निकले निष्कर्ष को मनुष्यों पर भी लागू किया जा सकता है और समझा जाता है कि अल्जाइमर से ग्रस्त मनुष्यों पर इस दवा का परीक्षण दो वर्षो के भीतर शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications