ओबामा यात्रा : मुम्बई पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति (लीड-1)
ओबामा के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें रहेंगी। राजनयिक हलके से लेकर कारपोरेट जगत, हर कोई इस दौरे को अपने नजरिए से जोड़कर देख रहा है।
ओबामा मुम्बई के उसी ताज होटल में ठहरेंगे जहां दो साल पहले पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारी रक्तपात मचाया था। इस लिहाज से उनका इस होटल में रुकना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ओबामा मुम्बई के एक स्कूल का दौरा करेंगे जहां वह बच्चों के साथ दीपावली का जश्न मनाएंगे। वह सेंट जेवियर्स कॉलेज भी जाएंगे। इसके बाद वह भारतीय उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।
ओबामा रविववार को दिल्ली पहुंचेंगे जहां वह भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके अगले दिन वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका हुमायूं का मकबरा जाने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद ओबामा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे और फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने सम्मान में आयोजित भोज से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय संसद को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications