ओबामा का दौरा चीन को संकेत : विशेषज्ञ
'कार्नेज एंडावमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस' में परमाणु कार्यक्रम नीतियों के अध्ययन के उपाध्यक्ष और निदेशक जार्ज पर्कोविच ने कहा, "इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और खासकर ओबामा के भारत से जुड़ाव को प्रदर्शित करना है।"
चार एशियाई देशों का यह दौरा चीन को भी एक संकेत है कि अमेरिका लोकतांत्रिक देशों को खास महत्व देता है।
'इस बात को तब भी प्रदर्शित किया गया था जब भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ओबामा प्रशासन के कार्यकाल के पहले विदेशी मेहमान के रूप में वाशिंगटन का दौरा किया था।'
ओबामा पत्नी मिशेल ओबामा और उच्च अधिकारियों के साथ अपने चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को भारत पहुंच रहे हैं। ओबामा रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे और मंगलवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। इंडोनेशिया से वह दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे।
पर्कोविच ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण है कि इस यात्रा का पहला पड़ाव भारत है लेकिन साथ ही ध्यान देने योग्य है कि वह एशिया के चार प्रमुख लोकतांत्रिक देशों की यात्रा पर हैं।
"यह चीन के लिए स्पष्ट संकेत है और अमेरिकी राजनेताओं, भारत और जापान को भी संदेश है कि लोकतांत्रिक देशों के बीच गहरा संबंध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications