फिलीपींस में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान विभाग के प्रमुख रिनेटो सोलिडम ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद रात में दो बार और झटके महसूस किए गए।
सोलिडम और 'फिलीपींस नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल' ने कहा कि भूकंप के कारण किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। कुछ नागरिकों ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है कि वे भूकंप के कारण नीचे गिर पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications