पाकिस्तान में विस्फोट में मरने वालों की संख्या 95 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांत की राजनधानी पेशावर से 30 किलोमीटर दूर दारा आदम खेल इलाके में शुक्रवार को एक मस्जिद के भीतर आत्मघाती विस्फोट किया गया था। विस्फोट के समय वहां लोग इबादत कर रहे थे।
इस आत्मघाती विस्फोट में 80 से अधिक लोग घायल हो गए थे। स्थानीय चैनल के मुताबिक मरने वालों की संख्या 95 तक पहुंच गई है।
पाकिस्तान के दारा खेल इलाके में मौजूद तालिबानी आतंकवादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों के मुताबिक हमलावर एक कबाइली नेता को निशाना बनाना चाहता था, जो संभवत: इबादत के लिए मस्जिद में आने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications