क्यूबा में दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
हवाना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। क्यूबा में गुरुवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वायस रिकार्डर बरामद कर लिया गया है। विमान में सवार सभी 68 यात्रियों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एयरो कैरेबियन विमान 883 सेंटियागो डी क्यूबा से हवाना जा रहा था। विमान सैंक्टी स्प्रीट्स प्रांत के गुआसिमल के मध्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
प्रांत के मुख्य अभियोजक रानाल्डो डियाज ने बताया कि अधिकारियों को इस बात की उम्मीद है कि ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
दो इंजनों वाले एटीआर 72 विमान का प्रयोग क्षेत्रीय इलाके में ही थोड़े समय के लिए किया जाता था। विमान की कुल क्षमता 74 यात्रियों की है।
क्यूबा के सरकारी टेलीविजन तथा सरकारी वेबसाइट पर पीड़ितों की सूची जारी की गई थी। विमान में 10 देशों के कुल 28 विदेशी यात्री सवार थे। विमान में सफर रहे नागरिकों में अर्जेटीना के नौ, मेक्सिको के सात, पुर्तगाल के तीन, जर्मनी के तीन, ऑस्ट्रिया के दो तथा स्पेन, फ्रांस, इटली और वेनेजुएला के एक-एक नागरिक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications