आईएमएफ में भारत प्रमुख 10 सदस्य देशों में पहुंचा
वाशिंगटन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड द्वारा संस्था की कोटा व्यवस्था और प्रशासन में बड़े बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही भारत इसके 10 प्रमुख सदस्य देशों में शामिल हो गया है।
आईएमएफ की वैधता और प्रभावशीलता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को घोषित कोटा प्रणाली के बदलावों के जरिए अक्टूबर 2009 में घोषित की गई मंत्रियों और गवर्नरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
आईएमएफ की नीति निर्धारक समिति ने संस्था में विकसित देशों की कम से कम पांच प्रतिशत प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी विकासशील देशों को हस्तांतरित करने का फैसला किया था और गरीब देशों के मतभार का संरक्षण किया गया था।
शक्रवार को को लिए गए इस फैसले में कार्यकारी बोर्ड ने कोटा वृद्धि और पुनर्नियोजन के बदलाव अक्टूबर 2012 की वार्षिक बैठक से पहले लागू करने की समय सीमा निर्धारित की है। साथ ही कार्यकारी बोर्ड के सुधार 2012 के अंत में होने वाले बोर्ड के चुनावों से पहले लागू करने का फैसला किया है।
कोटा परिवर्तन के बाद कोष के 10 सबसे बड़े देश अमेरिका, जापान, ब्रिक देश (ब्राजील, चीन, भारत, रूस) और चार बड़े यूरोपीय देश (फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन) होंगे।
आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक डोमिनिक स्ट्रॉस कान ने कार्यकारी बोर्ड के फैसले के बाद कहा, "यह ऐतिहासिक समझौता कोष के 65 साल के इतिहास में सबसे बड़ा आधारभूत बदलाव है और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को सबसे बड़ा शक्ति हस्तांतरण है जो कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications