सेन की 'द जैपनीज वाइफ' सर्वश्रेष्ठ फिल्म
'डाटाबाजार मीडिया वेंचर्स' (डीएमवी) ने उत्तर अमेरिका में इस फिल्म का वितरण किया था। महोत्सव में इसे 'एमोलाइट ट्रॉफी' प्रदान की गई।
अंग्रेजी, बांग्ला और जापानी भाषा में बनी इस फिल्म की कहानी एक गांव के युवा स्कूल शिक्षक (राहुल बोस) और उनकी जापानी दोस्त (चिगुसा टकाकू) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों खतों के जरिए विवाह कर लेते हैं। युवा शिक्षक जिंदगीभर के लिए अपनी जापानी मित्र के प्रति ईमानदार रहता है, जबकि वे दोनों कभी भी एक-दसरे से नहीं मिले होते हैं।
डीएमवी प्रमुख ओने सीएल कहते हैं कि वह जानते थे कि फिल्म को महोत्सव में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी लेकिन इसे जो सफलता मिली है वह उनकी उम्मीदों के परे है।
'हिडन जेम्स' महोत्सव में एक विशेष जूरी फिल्मों का चयन करती है लेकिन इस बार दर्शकों ने वोटिंग के जरिए अपनी पसंदीदा फिल्में चुनी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications