बाप-बेटी की मौत का कारण बनी फेसबुक
इटली के संसदीय पुलिस दस्ते के अधिकारी 39 वर्षीय अधिकारी मार्शल लूसियो कैपेली ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी 13 वर्षीय बेटी एंजेलिका की गोली मार कर हत्या कर दी। खुद को गोली मारने से पहले कैपेली ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को भी गोली मार दी। यह घटना रोम के समीप स्थित कस्बे सुबियाको में हुई।
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैपेली सोशल नेटवर्किं ग साइट का इस्तेमाल कर रही अपनी बेटी के कारण बेहद गुस्से की हालत में पुलिस स्टेशन से निकला था।
गोली लगने से घायल हुई कैपेली की दूसरी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, चिकित्सकों को उसके जीवित बचने की उम्मीद है।
घटना के वक्त कैपेली की पत्नी और उनका 10 वर्षीय बेटा घर में मौजूद नहीं था। जब वह घर लौटे तो उन्हें कैपेली और एंजेलिका की लाशें और दूसरी बेटी घायल हालत में मिली।
चिकित्सकों का कहना है कि सिर में गोली लगने से कैपेली और एंजेलिका की तत्काल मौत हो गई थी।
कैपेली के पड़ौसी ने कहा, "इस घटना से मैं बहुत हैरान हूं, कैपेली बहुत अच्छा आदमी था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications