अमेरिका में चीज खाने से 25 बीमार
न्यूयार्क, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में पांच प्रांतों के बाजारों में बिक रहे 'दूषित चीज' खाने से कम से कम 25 लोग बीमार पड़ गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि चीज खाने से कम से कम 25 लोग बीमार पड़े हैं। ये लोग ई. कोली नामक बैक्टीरिया से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी ब्रिकी एरिजोना के कोस्टको, कैलीफोर्निया, न्यू मेक्सिको, और नवादा के बाजारों में पांच अक्टूबर के आठ नवम्बर के बीच होती है।
बाजारों से चीज खरीदने वाले ग्राहकों को इसे एक पैकेट में बंद कर कूड़े के डिब्बे में फेंकने को कहा गया है। कोस्टको ने चीज खरीदने वाले ग्राहकों को उनके पैसे भी वापस लौटाने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि 'ई कोली' से हैजा, पेट दर्द, निर्जलीकरण और गुर्दे में विभिन्न तरह की परेशानियां सामने आती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications