'पाकिस्तान ने 2009 से अब तक 562 भारतीय कैदी छोड़े'
स्थानीय मीडिया के अनुसार विदेश राज्य मंत्री मलिक इमाम खान ने शुक्रवार को नेशनल एसंबली में कहा कि 2009 से भारत की ओर से सिर्फ 157 पाकिस्तानी कैदी रिहा किए गए।
खान ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तानी कैदियों के पकड़े जाने के तीन महीनों के भीतर उन्हें कोई सहयोग नहीं दे रहा है जबकि दोनों देशों के बीच 21 मई, 2008 को इस संबंध में एक समझौता हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत इस समझौते के मुताबिक कदम नहीं उठा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications