बिहार में भाजपा नेता की हत्या
पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोहतास जिला इकाई की उपाध्यक्ष पूनम देवी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार भाजपा नेता पूनम देवी दीपावली की रात राजपुर स्थित अपने आवास पर मौजूद थीं, उसी समय अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की संख्या चार-पांच बताई जाती है, जो घटना के बाद फरार हो गए। गौरतलब है कि पूनम अधिवक्ता भी थी।
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि रोहतास जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications