ब्लूमबर्ग ने ओबामा को कहा था 'घमंडी इंसान'
यह पूरा वाक्या इसी वर्ष अगस्त माह का है। उस वक्त ओबामा छुट्टियां बिताने विनयार्ड में थे। इस दौरान ब्लूमबर्ग और ओबामा ने 15 मिनटों तक बात की।
समाचार पत्र 'आस्ट्रेलियन फाइनेंसियल रिविव' के अनुसार मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डाक ने इस बातचीत के बारे में बताया, "ओबामा से बात करने के बाद ब्लूमबर्ग ने कहा कि मैंने इस तरह के घमंडी इंसान से कभी नहीं मिला।"
उधर, ब्लूमबर्ग के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications