रोम के अस्पताल में आग, 50 झुलसे
रोम, 6 नवंबर (आईएएनएस)। इटली की राजधानी रोम में शुक्रवार को एक बाल अस्पताल में भीषण आग लगने से कई बच्चों सहित लगभग 50 लोग घायल झुलस गए। इस हादसे में अभी तक किसी के मरने का समाचार नहीं है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक शुक्रवार को बाम्बिन गेसू अस्पताल के केयर यूनिट में आग लगी थी। यह अस्पताल बच्चों के लिहाज से यूरोप के सबसे बड़े अस्पतालों में गिना जाता है।
हादसे के बाद इमारत में पूरी तरह से धुआं भर गया और 48 लोगों को जलती इमारत से किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में ज्यादतर चिकित्सक शामिल हैं जो बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
आग को बुझान के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को लगाया गया था। रोम के मेयर गियानी एलीमानो ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications