नवंबर के आखिर में होगा डिस्कवरी का प्रक्षेपण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी और मौसम की वजह से डिस्कवरी के प्रक्षेपण कई बार पहले ही देरी हो चुकी है। परंतु शुक्रवार को यान की रवानगी से पहले ही फिर तकनीकी खराबी आ गई जिससे यान का प्रक्षेपण नहीं हो सका।
नासा के अधिकारियों के मुताबिक हाइड्रोजन गैसे के रिसाव की समस्या सामने आने से यान को रोकना पड़ा और अब इस यान का प्रक्षेपण इस महीने के अंत तक किए जाने की उम्मीद है।
एक अधिकारी ने कहा, "हम यान को प्रक्षेपित करने जा रहे थे और हम बिल्कुल तैयार थे लेकिन कुछ खराबी आने की वजह से उसे रोकना पड़ा।"
संभावना जताई गई है कि 30 नवम्बर से पांच दिसम्बर के बीच इस यान का प्रक्षेपण हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications