रूस में 12 लोगों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह घटना क्रासनोडार क्षेत्र के कुशचेवोस्कया गांव की है। अधिकारियों ने बताया कि 10 लोगों की चाकू मारकर हत्या की गई जबकि एक बच्चे को गला घोंटकर मार दिया गया। घर में आग लगने के बाद एक बच्चे की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह एक किसान परिवार था। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications