ओबामा यात्रा : 'आतंकवाद पर ओबामा का भाषण निराशाजनक'
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने संवाददाताओं को बताया, "बराक ओबामा का भाषण निराशाजनक था। हम अमेरिकी राष्ट्रपति से 26/11 के मुम्बई हमले पर एक जोरदार बयान की उम्मीद कर रहे थे।"
ज्ञात हो कि मुम्बई हमले के दौरान आतंकियों का निशाना बने ताज होटल में ओबामा ने कहा, "मुम्बई पर जिन लोगों ने हमला किया था, वे इस शहर और भारत को हतोत्साहित करना चाहते थे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए, क्योंकि अगले ही दिन मुम्बई के लोग अपने काम पर लौट आए थे।"
ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ शनिवार से भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications