'गुलामी' पर प्रदान की गई पुस्तक से ओबामा मर्माहत

मुम्बई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल द्वारा प्रदान की गई गुलामी पर लिखी गई एक पुस्तक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शनिवार को मर्माहत हो उठे। भुजबल ने कहा कि यह पुस्तक समाज सुधारक ज्योतिराव फुले द्वारा 140 वर्ष पूर्व अमेरिकी लोगों की प्रशंसा में लिखी गई थी।

पुस्तक का शीर्षक 'स्लेवरी' (मराठी में गुलामगीरी) है और यह 1873 में लिखी गई थी। भुजबल ताज महल पैलेस एंड टॉवर होटल में आयोजित समारोह में उपस्थित थे, जहां ओबामा नवम्बर 2008 के आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

भुजबल ने ओबामा को बताया, "फुले भारत के पहले समाज सुधारक थे। उन्होंने इस पुस्तक को 140 वर्ष पहले लिखी थी और अफ्रो-अमेरिकन गुलामी के प्रति उदात्त व आत्म बलिदानी समर्पण की प्रशंसा में इसे अमेरिकी लोगों को समर्पित कर दिया था।"

भुजबल के अनुसार अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि वह इस पुस्तक से बहुत चकित और बहुत ही मर्माहत हैं।

ज्ञात हो कि ओबामा शनिवार को अपने चार दिवसीय भारत दौरे के प्रारम्भ में यहां पहुंचे हैं। रविवार को वह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+