इराक में कार बम हमले, 20 घायल
नाम उजागर न करने की शर्त पर सूत्र ने समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' को बताया कि ये हमले सुबह छह बजे एक साथ उत्तरी बगदाद से करीब 250 किलोमीटर दूर दो पड़ोसी शहरों में तीन अधिकारियों के आवासों के बाहर हुए।
तीनों विस्फोट अलग-अलग स्थानों पर हुए। एक विस्फोट पड़ोसी शहर शोरजा में किरकुक के एक बाहरी कस्बे के मेयर फलाह मोहम्मद के आवास के बाहर हुआ। जबकि, दूसरा विस्फोट पड़ोसी शहर इमाम कासिम में 'पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ कुर्दिश' (पीयूके) के एक अधिकारी दलेर कादिर के आवास के बाहर हुआ। इराक के राष्ट्रपति जलाल तालाबानी पीयूके के प्रमुख हैं।
तीसरा विस्फोट पड़ोसी शहर इमाम कासिम में किरकुक प्रांत के एक कस्बे के पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर डेनियल जब्बार के आवास के बाहर हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications