बिहार में जहरीली शराब ने ली 4 की जान
पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने दीपावली की रात एक दुकान से शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद श्रवण मल्लिक, धर्मेद्र पासवान, सोनेलाल पासवान और चंद्रेश्वर पासवान की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि सम्बंधित थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के कारण ही इनकी मौत हुई लगती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications