हेडली के आतंकी संबंधों से वाकिफ थीं अमेरिकी एजेंसियां

स्थानीय समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में प्रकाशित समाचार के मुताबिक डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस (डीएनआई) द्वारा की जा रही जांच में पता चला है कि हेडली की आतंकी गतिविधियों की सूचना 2001 से ही मिलनी शुरू हो गई थी।

लेकिन शुरू के सात बरसों में हेडली से न तो पूछताछ की गई और न ही उसकी निगरानी की गई।

अधिकारियों ने न्यूयार्क स्थित खोजी पत्रकारों की एक गैर लाभकारी संस्था 'प्रोपब्लिका' को बताया कि एफबीआई, सीआईए और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही आंतरिक पड़ताल के परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।

मुंबई आतंकी हमले से करीब सात महीने पहले हेडली की एक पूर्व पत्नी ने अमेरिकी अधिकारियों को आगाह किया था कि उसे भारत में 2007 में हुए बम हमले में हेडली का हाथ होने और उसके आतंकियों से संबंध होने का संदेह है। इस बम हमले में 67 लोग मारे गए थे।

एक अधिकारी ने बताया उसने हेडली के किसी विशेष अभियान का हिस्सा होने की भी चेतावनी दी थी।

'प्रोपब्लिका' और 'वाशिंगटन पोस्ट' में पिछले महीने आई खबर में बताया गया था कि न्यूयार्क के जांच अधिकारियों को हेडली की एक पूर्व पत्नी द्वारा 2005 में दी गई एक चेतावनी का पता चला है। इसके बाद डीएनआई ने यह पड़ताल शुरू करवाई। इसके बाद 'न्यूयार्क टाइम्स' में हेडली की एक अन्य पाकिस्तानी पत्नी की 2007 की चेतावनी की खबर भी छापी गई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हेडली के खिलाफ दो अन्य चेतावनियां 11 सितंबर के हमले के बाद मिली थीं, जब अमेरिकी अधिकारी आंकड़ों के आधुनिकीकरण की कोशिश में जुटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+