ओबामा यात्रा : अमेरिकी राष्ट्रपति ने की कर्मबीर और सांड्रा की सराहना
ओबामा उस भारतीय परिचारिका को भी याद करना नहीं भूले जिसने चाबड हाउस में रब्बी दंपत्ति के बच्चे को जान पर खेल कर बचाया था।
मुम्बई के ताज महल पैलेस में आगंतुकों की पुस्तक में दस्तखत करने के बाद दोपहर लगभग एक बजे ओबामा ने अपने भाषण में मुम्बईवासियों की जिंदादिली की दिल खोलकर सराहना की।
होटल में एक संक्षिप्त भाषण के दौरान ओबामा ने कंग का विशेषतौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कंग ने वर्ष 2008 के मुम्बई आतंकी हमले में अपने जीवन को खतरे में डालकर होटल में ठहरे हुए मेहमानों की बचाया।
कंग ने इस हमले में अपनी पत्नी नीति और दो बेटों उदय (14) और समर (5) को खो दिया, जो ताज होटल की छठी मंजिल पर ठहरे हुए थे। अपने परिजनों को खोने के बावजूद कंग होटल में मौजूद महमानों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे।
ओबामा ने भारतीय नौकरानी सांड्रा सैमुअल की भी सराहना की जिसने एक यहूदी दंपत्ति के बच्चे को बचाने में काफी बहादुरी का परिचय दिया था।
ओबामा ने ताज होटल में कहा, "ताज होटल मुम्बईवासियों की क्षमता और संयम का प्रतीक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications