पाकिस्तान ने 26/11 पर 13वां दस्तावेज सौंपा (लीड 1)
दक्षिण एशिया मामले के महानिदेशक अफ्रासियाब ने पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त राहुल कुलश्रेष्ठ को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय बुलाकर यह दस्तावेज सौंपा। इस आतंकी हमले में कम से कम 166 लोग मारे गये थे।
उन्हें पाकिस्तान की ओर से भारत में एक जांच आयोग भेजने के प्रस्ताव का भी विस्तृत ब्यौरा दिया गया। पाकिस्तान अपने एक जांच आयोग को भारत भेजना चाहता है जो मुम्बई हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार हुए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब का बयान लेने वाले मजिस्ट्रेट और मुख्य जांच अधिकारी तथा मारे गए बाकी पाकिस्तानी आतंकवादियों का पोस्टमार्टम करने वाले अधिकारियों के बयान दर्ज करना चाहता है। विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से इस प्रस्तावित आयोग के दौरे में सहायता करने को कहा है।
हाल ही में भारत ने पाकिस्तान से इस आशय का आश्वासन मांगा था कि यह आयोग सिर्फ अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर. वी. सावंत वघुले और जांच अधिकारी रमेश महाले का बयान लेंगे और पूछताछ नहीं की जाएगी।
पाकिस्तान से नवंबर 2008 में आए आतंकवादियों ने मुम्बई में कहर बरपाया था। इसके कारण भारत और पाकिस्तान के संबंधों में काफी खटास आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications