ओबामा यात्रा : अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया भारत की कौमी एकता का बखान

मुम्बई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को मुम्बई हमले का उल्लेख करते हुए भारत की कौमी एकता का भी खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता भारत की पहचान है और 26/11 के दौरान पूरी दुनिया इस देश की धार्मिक एकजुटता की गवाह बनी।

ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ शनिवार को भारत आधिकारिक यात्रा पर मुम्बई पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ताज होटल में 26/11 के हमले में मारे गए लोगों की याद में बने स्मारक पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुम्बई हमले में जीवित बचे कुछ लोगों और कुछ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में ओबामा ने कहा, "मैं महान देश भारत और सपनों के शहर मुम्बई में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ ही अनेकता में एकता वाला देश भी है। यहां हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, यहूदी और कई अन्य धर्मो के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। सभी लोगों ने मुम्बई हमले के दौरान भी इसी कौमी एकता का परिचय दिया था।"

उन्होंने कहा, "मुम्बई पर हमला करने वालों का मकसद यहां धार्मिक आधार पर टकराव पैदा करना था। परंतु मुम्बई और भारत की जनता ने हमलावरों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। हमले के अगले दिन ही मुम्बई के लोगों ने साहसिक भावना का परिचय दिया और अपने काम पर लौटे। वाकई यह काबिले तारीफ है।"

गौरतलब है कि ओबामा तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। इसके बाद वह इंडोनेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा भी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+