Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओबामा यात्रा : अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे नमस्ते भारत!

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अगले सप्ताह संसद में जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना भाषण शुरू करेंगे तो उनकी पहली पंक्ति 'नमस्कार भारत' होगी। ओबामा यूं तो मुखर वक्ता हैं और अपने भाषणों में कई बार हिंदी शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं लेकिन संसद में भाषण के दौरान वह हिंदी शब्दों का उच्चारण करने के लिए टेलीप्राम्प्टर का उपयोग करेंगे।

संसद के सूत्रों के मुताबिक अमेरिका का एक तकनीकी दल संसद में पोडियम के आसपास ऐसा पारदर्शी कांच लगाने में लोकसभा सचिवालय की मदद कर रहा है जिस पर उभरे डिजिटल टैक्ट से ओबामा को भाषण देने में मदद मिलेगी। ओबामा आठ नवम्बर की शाम 780 सदस्यीय भारतीय संसद को संबोधित करेंगे।

ओबामा संसद के केंद्रीय कक्ष में 20 मिनट का भाषण देंगे जिसमें वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के प्रसिद्ध भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख होगा।

ओबामा का छह से नौ नवंबर तक चलने वाला यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। इस दौरान संसद के इस 100 फुट के गुंबदाकार हॉल में पहली बार टेलीप्राम्प्टर का उपयोग किया जाएगा।

भारतीय नेताओं को दुनिया में लंबे भाषण देने के लिए जाना जाता है। इसलिए संसद के एक अधिकारी ने टेलीप्राम्प्टर लगाए जाने के विचार पर आश्चर्य प्रकट किया।

सुरक्षा कारणों से नाम न बताने की शर्त पर इस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमारा मानना है कि ओबामा एक कुशल वक्ता हैं और बड़े जनसमुदाय के साथ नजरों का संपर्क रखते हुए भाषण देने का कौशल उन्हें खूब आता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+