उप्र में 80 कछुओं के साथ शिकारी गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात जिले के सुरापुर इलाके से 30 साल के तूफानी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसका एक सहयोगी फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस निरीक्षक बासुदेव राणा ने संवाददाताओं को बताया,"तूफानी पश्चिम बंगाल में कछुओं, पशुओं के सींग और छाल की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए काम करता था।"
उन्होंने बताया, "हम अभी उस जगह के बारे में पता नहीं लगा पाएं हैं जहां कछुओं को बेचा जाना था। तूफानी इस बारे में विरोधाभासी बयान दे रहा है।"
पुलिस के अनुसार तूफानी पिछले करीब चार साल से वन्यजीव तस्करी गिरोह के लिए काम कर रहा है।
जब्त किए गए ज्यादातर कछुए जीवित हैं और उन्हें वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications