क्वोंटस एयरलाइंस के विमान के इंजन में खराबी

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए क्वांटस की प्रवक्ता ओलीविया विर्थ ने कहा कि शुक्रवार को सिडनी के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 747 का एक इंजन बंद होने के कारण इसे वापस उतारना पड़ा। इस घटना के लिए विदेशी रखरखाव सेवाएं जिम्मेदार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "मैं कह सकता हूं कि इस विमान के रखरखाव का काम ऑस्ट्रेलिया के एवोलोन में हुआ था।" क्वांटस रखरखाव से जुड़े अपने 85 प्रतिशत कार्य स्वयं करती है और पिछले साल इसके रखरखाव का 92 प्रतिशत कार्य ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ।

इससे पहले गुरुवार को क्वांटस को अपने ए 380 विमान को भी उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही इंजन बंद होने के कारण रास्ते में ही उतारना पड़ा था। इस विमान को इंडोनेशिया के एक द्वीप पर धातु की चादर पर उतारा गया था।

बोइंग 747 में 412 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य मौजूद थे जिन्हें सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा, "ऐहतियाती कदम के तौर पर कप्तान ने सिंगापुर में वापस उतरने की इजाजत मांगी और विमान को वहां बिना किसी अप्रिय घटना के सुरक्षित उतार लिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+