पटाखों पर विवाद, 1 मरा
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर से लगभग 320 किलोमीटर दूर सम्बलपुर कस्बे में शुक्रवार रात एक व्यक्ति मारा गया। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, पूरे राज्य में दीपावली की रात पटाखा जलाने से जुड़ी घटनाओं में श्रुक्रवार देर रात 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केवल भुवनेश्वर के विभिन्न अस्पतालों में कम से कम 60 लोगों को भर्ती कराया गया जबकि 15 लोगों का इलाज कटक के अस्पताल हो रहा है।
भुवनेश्वर से लगभग 100 किलोमीटर दूर जयपुर कस्बे में आग लगने से कम से कम 60 दुकानें नष्ट हो गई। आग कथित तौर से शुक्रवार रात पटाखों की वजह से लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications