दक्षिण फिलीपिंस में अग्निकांड, 3 मरे, 5 लापता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तरी मिदानाओ क्षेत्र के कगायन दि ओरो शहर के प्यूटरे गांव में एसपी फूड्स ट्रेडिंग के दो मंजिला भवन में शनिवार सुबह आग लग गई। सुबह सात बजे तक इस भवन से कुल तीन शव निकाले गए थे।
शहर की अग्निशमन सेवा के प्रमुख बेनिग्नो अमोमोनपोन जुनियर ने कहा कि आग लगने के समय भवन में 13 कामगार मौजूद थे।
उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग देर रात दो बजे लगी, जिसमें आठ कामगार फंस गए। काफी अधिक धुआं और सीढ़ियों के संकड़ी होने के कारण बचावकर्मियों को बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद पांच लोग खिड़कियों से कूद कर बाहर आ गए, लेकिन ऊपरी मंजिल के ढह जाने के कारण आठ लोग अंदर ही फंस गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications