आंध्र में 'जाल' के कारण सतर्कता
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी च्रकवाती तूफान की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने दक्षिण तटीय जिलों में तटवर्ती और निचले इलाकों के गावों से लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में तूफान की चेतावनी दी है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान 'जाल' बना हुआ है।
आईएमडी के अनुसार रविवार रात तक चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करते हुए पुड्डुचेरी और नेल्लोर के बीच तक पहुंच सकता है, जहां से चेन्नई नजदीक है।
तमिलनाडु के उत्तर तटीय, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके में रविवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के उत्तरी तटीय, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके में शनिवार शाम तक 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाएं चल सकती हैं। इसकी रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने की आशंका है।
समुद्र की स्थिति बेहद खराब है और राज्य के निचले जिले नेल्लोर व प्रकासम में भूस्खलन हो सकते हैं। साथ ही त्रिरुवल्लूर, चेन्नई और कांचीपुरम जिले में भी भूस्खलन की आशंका है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications